RBI statistics on new currency notes show big differences Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RBI ने आखिर कितने नए नोट जारी किए! आंकडों में बडा झोल

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 6:30 PM (IST)
RBI ने आखिर कितने नए नोट जारी किए! आंकडों में बडा झोल
7 दिसंबर को मौद्रिक नीति की प्रेस वार्ता में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने मीडिया को सूचना दी थी कि अब तक कुल 4 लाख करोड रूपये नए नोट बैंकों के माध्यम से वितरित किए गए हैं। इस रकम में से कुल 1.06 लाख करोड रूपये मूल्य के 19.1 अरब नोट छोटे नोट के रूप में जारी किए गए। जबकि बाकी के 2.94 लाख करोड रूपये मूल्य के नोट बडे नोट (500 और 2000 रूपये के नोट) में जारी किए गए। 12 दिसंबर को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने बताया था कि 21.8 अरब नोट 10 दिसंबर तक जारी किए गए हैं जिनका मूल्य 4.61 लाख करोड रूपये है। अगले दिन आरबीआई ने बताया कि इनमें से 20.1 करोड नोट 10 से 100 रूपये मूल्य वाले हैं, जबकि ऊंचे मूल्य वाले नोट 170 करोड जारी हुए हैं। इनका हिसाब लगाने पर 31,000 करोड रूपये का अंतर मिलता है। (आईएएनएस)

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement