Advertisement
राठौड़ ने किया आकस्मिक निरीक्षण, नप गए चिकित्सक

राठौड ने ओपीडी के निर्धारित समय पर ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार नहीं करते पाये जाने पर 15 वरिष्ठ चिकित्सकों को चार्जशीट देने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया एवं उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं पाये जाने पर 51 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रात: 9.15 बजे के बाद उपस्थिति पंजिका को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कक्ष में रखवाने के निर्देश दिये।
चिकित्सालय समय में घर पर प्रेक्टिस पर होगी सख्त कार्यवाही
राजकीय चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय समय के दौरान अपने घर पर मरीजों को देखकर फीस वसूलने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इन चिकित्सकों के विरूद्ध अभियान चलाकर स्टिंग ऑपरेशन भी करवाये जायेंगे।
1 नवम्बर से बायोमेट्रिक्स उपस्थिति
चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों की बायोमेट्रिक्स उपस्थिति की व्यवस्था प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में भी 1 नवम्बर से बायोमेट्रिक्स व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सभी अस्पतालों एवं समस्त जिला अस्पतालों में दिसम्बर माह के अन्त तक सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिये।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



