Rathore by casual observation, the doctor suspend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राठौड़ ने किया आकस्मिक निरीक्षण, नप गए चिकित्सक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 2:27 PM (IST)
राठौड़ ने किया आकस्मिक निरीक्षण, नप गए चिकित्सक
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शुक्रवार को एसएमएस हॉस्पिटल के आउटडोर में पहुंचकर मौसमीं बीमारियों के रोगियों के उपचार की व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एक फार्मासिस्ट को निलम्बित करने, निर्धारित समय पर आउटडोर से अनुपस्थित पाये गये 15 वरिष्ठ चिकित्सकों को 17सीसी की चार्जशीट एवं उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं होने पर 51 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । राठौड़ ने धनवंतरी आउटडोर में जाकर चिकित्सकों के कक्षों का जायजा लिया। मौके पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये चिकित्सकों के बारे में पूछताछ की। आउटडोर में मौजूद चिकित्सकों द्वारा अनुपस्थित चिकित्सकों के राउंड पर होने, ऑपरेशन थियेटर में होने अथवा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने आदि के बारे जानकारी मिलने पर चिकित्सा मंत्री ने नाराजगी जाहिर की एवं निर्धारित समय पर आउटडोर में ही रहने के निर्देश दिये।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement