Advertisement
सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी ने मचाई तबाही, हजारों बीघा फसल बर्बाद, ग्रामीण घरों में कैद

वहीं, छात्र शिवम ने बताया कि बूढ़ी राप्ती नदी में आई बाढ़ के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलने के कारण पानी में चलकर ही स्कूल जाना पड़ता है। सरकार की ओर से भी कोई मदद नहीं मिली है।
इस बीच बस्ती मंडल के कमिश्नर अखिलेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, “इस बार बाढ़ ने समय से पहले ही दस्तक दी है। सिद्धार्थनगर में करीब 80 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों में नावों की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रभावितों को खाने का सामान मुहैया कराए जाने का निर्देश दिया है। गांवों के प्रधान और तहसीलदार की मदद से लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा।”
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे मरीजों की इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल बाढ़ का आलम यह है कि सिद्धार्थनगर के कई गांवों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। मंडल के कमिश्नर ने भी जिले में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिद्धार्थ नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


