चूरू
जिला मुख्यालय के राजकीय लोहिया कॉलेज में पढने वाली 16 साल की नाबालिग
छात्रा की आरोपी ईश्वरसिंह से पहचान खांसोली गांव में रिश्तेदार की शादी
में हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और
उससे कॉलेज में जाकर मुलाकात करने लगा। दोनों में मोबाइल पर भी बातें होने
शुरू हो गईं। एक दिन मौका पाकर आरोपी ने पीडि़ता के घर जाकर उसके अकेलेपन
का फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। अपने
गन्दे इरादों में कामयाब होने के बाद आरोपी ने पीछे मुडक़र नहीं देखा। जब
पीडि़ता ने फोन पर शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने पीडि़ता और उसकी मां को
आनन्दपाल के जरिए उठवा देने की धमकी तक दे डाली। उसने पीडि़ता को यह कहते
हुए धमकाया कि आनन्दपाल फरारी के दौरान उसके घर रुका था और वह उसका दोस्त
है।