khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 12:47 PM (IST)
जयपुर। लोगों की दुआएं भी रणथंभौर की रानी 19 वर्षीय मछली को नहीं बचा सकीं। रणथंभौर नेशनल पार्क की बाघिन मछली (टी-16) की गुरुवार सुबह मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और सप्ताहभर से खाना-पीना भी छोड़ दिया था। पार्क के अधिकारियों के अनुसार सुबह 9: 50 बजे पर मछली ने दम तोड़ दिया। हर वर्ष रणथंभौर को करोड़ों की आमदनी दिलाने वाली बाघिन टी-16 को अप्रैल 2009 में सम्मानित भी किया जा चुका था।