ramkatha in ramdevra by murari bapu Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामदेवरा में मुरारी बापू की पहली रामकथा 5 नवम्बर से

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 1:00 PM (IST)
रामदेवरा में मुरारी बापू की पहली रामकथा 5 नवम्बर से
मुरारी बापू की रामकथा के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उसमें अभिनेता मकरंद देशपांडे, पुनीत इस्सर सहित कई अभिनेता आएंगे और अपनी कला का अभिनय करेंगे। इसके साथ ही कवि सम्मेलन मुशायरा और लंगा नृत्य के कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हिस्सा लेंगे। संत कृपा सनातन संस्था की ओर से रामदेवरा में आयोजित कथा के लिए सवा लाख स्क्वायर फीट का भव्य पांडाल का निर्माण किया गया है। जर्मन तकनीक से बनाये गए पंडाल में सपिंगलर्स लगवाए गए है जिससे श्रोताओं को कथा श्रवण के दौरान गर्मी का आभास नहीं होगा इसके साथ ही 8 सौ सोफे और 10 हजार कुर्सियां भी पाण्डाल में लगवाई जाएगी। कथा स्थल पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है। रामकथा के दौरान श्रोताओं की सुविधा के लिए रामदेवरा से 50 किमी परिधि क्षेत्र में नि:शुल्क बसों का संचालन संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से किया जाएगा। रामकथा के दौरान पूरा रामदेवरा क़स्बा दुल्हन सा सजेगा रंग-बिरंगी रोशनी से कस्बे को सजाया जाएगा। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भी

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement