बांसवाड़ा। विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बांसवाड़ा में कुशलबाग मैदान से दिव्यांग छात्रों की रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से किया गया। दिव्यांग छात्रों की रैली को सहायक निर्देशक सामाजिक न्याय अधिकरिता विभाग के पवन रोकडिय़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस कुशलबाग मैदान पहुंची। इस दौरान स्कूल अध्यापक व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं ठिकरिया गांव के सरकारी स्कूल परिसर में शहीद हर्षित भदौरिया की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह