rajsamand news : All classes must be contributed in mass marriage: Minister of Higher Education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामूहिक विवाह में सभी वर्ग अपना योगदान अवश्य निभाएं : उच्च शिक्षा मंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 8:00 PM (IST)
सामूहिक विवाह में सभी वर्ग अपना योगदान अवश्य निभाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
जयपुर। उच्च, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द के निवासियों का आह्वान किया है कि वे 10 दिसम्बर को राजसमन्द जिला मुख्यालय पर होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह में अपना योगदान अवश्य निभाकर जरूरतमंद बेटियों को विवाह सम्बल प्रदान करें, यह अति पुण्य कार्य है। इसमें तन-मन एवं धन से योगदान दें। माहेश्वरी ने रविवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय भिक्षु निलियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित महिलाओं-बालिकाओं एवं आम नागरिकों से कहा कि यदि आपको कोई बेटी इस विवाह के योग्य लगती है तो अवश्य उसका सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन कराएं। विवाह पंजीयन प्रारंभ किया जा चुका है और विवाह फार्म की फीस मात्र एक रुपए रखी गई है। इस विवाह में पहले आओ पहले पाओं के आधार पर सौ जोड़ों का पंजीयन कर सामूहिक विवाह कराया जाएगा और इस में समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विवाह पंजीयन कराते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि बेटी की आयु 18 वर्ष से ऊपर हो। उन्होंने समस्त आमजन का हाल ही सम्पन्न चारभुजा पत्रयात्रा में मिले अपार सहयोग के आभार जताया। समारोह के प्रारंभ में तेरापंथ महिला मण्डल, स्थानीय महिलाओं एवं नन्ही बालिकाओं ने माहेश्वरी को उनके 56 वें जन्म दिवस पर उपरना एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला संरक्षण समिति कोटा की संगीता माहेश्वरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों की महिलाएं, अध्यापिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement