उन्होंने पश्चिमी सीमा सहित पूरे देश में सुरक्षा इंतजाम को मजबूत बताते हुए कहा कि भारत विश्व के मजबूत राष्ट्रों में से है। जवान किसी तरह की फिक्र नहीं करें, देश उनके साथ है। भारतीय सेना का मनोबल मजबूत हुआ है और हम हर मामले में सक्षमता के साथ खड़े हैं। उन्होंने जवानों से बात भी की और अधिकरियों से पश्चिमी सीमा की जानकारी ली।