Advertisement
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल : पंजीकरण का अभियान शुरू, स्कूलों में स्टूडेंट्स को किया प्रेरित

शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक विनोद बिठ्ठू, जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी, बी.डी. हर्ष ने मेजर जेम्स थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, सेठ तोलाराम बाफना स्कूल, राजकीय जवाहर स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर, भैरुंदान करनानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेठ रावतमल बोथरा उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय चौपड़ा स्कूल में विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।
इसी प्रकार नगर निगम के दल ने जिला मिशन प्रबंधक नीलू भाटी, अभिषेक भारद्वाज, राकेश छींपा, राकेश सुथार सहित अन्य कार्मिकों ने हनुमान हत्था, चौतीना कुआं, नत्थूसर बास और भैंसावाड़ा में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया।
इन खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के तहत कबड्डी, टेनिस बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। नगर पालिका और नगर निगम स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 16 फरवरी तक तथा अंतिम चरण में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


