Rajdhani passed from death track Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौत की पटरी पर धड़धड़ाते हुए निकल गई राजधानी

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 5:43 PM (IST)
मौत की पटरी पर धड़धड़ाते हुए निकल गई राजधानी
पुखरायां व रूरा रेल हादसे की जांच अभी जरूर नहीं आई है पर जिस तरह से दोनों ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है उससे साफ है कि कर्मचारियों की लापरवाही से ऐसे हादसे हुए पर जब तक जांच रिपोर्ट सामने न आ जाय तो स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन भीमसेन स्टेशन के पास कर्मचारियों ने पटरी पर ड्रिल मशीन छोडक़र लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण दे चुके हैं। यहां भी प्रभु की महिमा रही कि राप्ती सागर सुपरफास्ट में ड्रिल मशीन फंसने के बाद भी चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोलिंग से टला बड़ा हादसा 24 घंटे पहले फर्रुखाबाद लाइन में मंधना के पास पेट्रोलिंग की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके साथ ही लगभग दो माह के अन्दर कानपुर क्षेत्र में कई बड़े हादसे होते-होते बचे। पुखरायां हादसे की शिकार इंदौर पटना एक्सप्रेस की बात की जाए तो वह अकेले तीन बार टूटी पटरी से गुजरी।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement