Advertisement
राजस्थान मिशन 2030 : वर्षा जल पुनर्भरण को दें बढ़ावा, पेयजल छीजत को करें कम

उन्होंने वर्षा जल पुनर्भरण पर भी जोर देते हुए कहा कि सरकार को प्रत्येक घर व प्रतिष्ठान में वर्षा जल पुनर्भरण स्थापना के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। सेवानिवृत अधिशासी अभियंता वी.पी. आर्य ने कहा कि अपने जिले में पानी की कमी नहीं है, गुणवत्तापूर्ण जल मिले, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। पानी का शोधन सही तरीके से हो एवं आमजन को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें।
कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजायब सिंह ग्रेवाल ने कहा कि जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए। ताकि उनमें कार्य के प्रति लग्नशीलता बढ़े और वे और भी अच्छा कार्य करें।
कार्यक्रम में आरयूडीपी के अभियंतागण एवं एलएनटी के अभियंतागणों सहित विभाग के सेवानिवृत सहायक अभियंता धर्मवीर गोदारा सहित विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार अरोड़ा, सहायक अभियंता बलविन्द्र सिंह, ऐश्वर्य मिश्र, रूपेश बिश्रोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


