Rajasthan is the leader of what-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत राजस्थान के नेता है क्या-मीणा

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 3:58 PM (IST)
गहलोत राजस्थान के नेता है क्या-मीणा
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सोमवार को अनुसूचित क्षेत्र की जनजाति प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित समारोह में जनजाति मंत्री नन्दलाल मीणा ने विभिन्न श्रेणियों की 126 प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। समारोह के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा की सर्जिकल स्ट्राइक पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर सवाल पूछा गया, तो मंत्री मीणा ने कहा अशोक गहलोत राजस्थान के नेता है क्या। गहलोत तब मंत्री-मुख्यमंत्री रहे होंगे, जब मंजीरे बज रहे होंगे, अब तो यहां ढोलक बजते है। उन्होंने इंदिरा गांधी के आपातकाल को स्कूल के पाठयक्रम में शामिल करने के सवाल पर कहा की आप उस वक्त जेल में थे क्या, उस वक्त मै खुद जेल में रहा हु, इसलिए मै जनता हु की यातनाएं क्या होती है। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी जो, कदम उठा रहे है, वो बिलकुल सही है और आगे ये केबिनेट में भी आयेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement