Rajasthan Congress Burn effigy of BJP government against dearness in Baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमर तोड़ मंहगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला जलाया, कांग्रेस ने रैली निकाली

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अप्रैल 2018 2:54 PM (IST)
कमर तोड़ मंहगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला जलाया, कांग्रेस ने रैली निकाली
बारां। देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई को बढ़ाने की नीति पर काम किया जा रहा है। गत चार वर्षो में कच्चे तेल के दामों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेतहाशा कमी आई है, परन्तु भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल की दरों को कम करने के स्थान पर पेट्रो पदार्थो पर करों में वृद्वि कर उन्हें महंगा कर आम लोगों की पहुंच से बाहर कर दिया है। पेट्रोल, डीजल की दरों में बढोतरी से हर प्रकार की वस्तुओं के दाम बढे है। भाजपा सरकार ने विद्युत दरों में गत समकय 37 प्रतिशत की अप्रत्याषित वृद्वि की है तथा गत वर्ष पानी की दरों में 17 प्रतिशत की वृद्वि की थी। इन दरों में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्वि करने का प्रावधान भी लागू कर दिया। इससे आम उपभोक्ताओं पर अप्रत्याशित रूप से आर्थिक भार पड रहा है। इसी को लेकर आज बारां जिला कांग्रेस अध्यक्ष पानाचन्द मेघवाल के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीजी चौैक बारां पर एकत्रित होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए भाजपा सरकार की महंगाई विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement