Advertisement
राजस्थान: भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन, सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन पर भाजपा ने दु:ख जताया है। राजस्थान भाजपा ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा- “सलूंबर के विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमृतलाल मीणा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों, इष्ट मित्रों और समर्थकों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।”
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "भाजपा के वरिष्ठ सदस्य और सलूंबर से विधायक अमृतलाल मीणा के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। अमृतलाल ने जीवन भर संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया और जनहित के मुद्दे उठाए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
बता दें कि अमृतलाल मीणा पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2018 और 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


