Raja left SP in Agra join bjp -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगरा में राजनीति गरमाई, साइकिल से उतरे राजा

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 8:19 PM (IST)
आगरा में राजनीति गरमाई,  साइकिल से उतरे राजा
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही आगरा में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने साइकिल को बाय-बाय कर दिया है और भगवा खेमे का दामन थाम लिया है। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह भी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। इससे पहले सपा से बाह सीट से प्रत्याशी अरिदमन सिंह और खेरागढ़ सीट से प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। बाह सीट से भाजपा से सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितेंद्र वर्मा दावेदारी कर रहे थे। इसके साथ ही कुछ और दावेदार भी लाइन में लगे थे। जबकि खेरागढ सीट से पक्षालिका सिंह भाजपा से चुनाव लड सकती हैं। इस सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशियों की लंबी लाइन है। शनिवार को राजा अरिदमन सिंह, उनकी पत्नी पक्षालिका सिहं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया भी मौजूद रहे।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement