rahul gandhi attacks PM modi, event management cannot win wars-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इवेंट मैनेजमेंट से जंग नहीं जीती जातीं:राहुल

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 9:53 PM (IST)
इवेंट मैनेजमेंट से जंग नहीं जीती जातीं:राहुल
कानपुर। उरी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट से लडाइयां नहीं जीती जातीं। अपनी महायात्रा के तहत यूपी में कानपुर-ग्रामीण इलाके में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि बिना किसान और जवान के देश नहीं खडा हो सकता। उन्होंने कहा,कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है, राष्ट्रीय सुरक्षा का मसले को किसी आम सभा की तरह नहीं संभाला जा सकता, यह बहुत गंभीर मामला है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement