Advertisement
राहुल बाबा, हम भाजपा वाले हैं, पाकिस्तान के एटम बम से नहीं डरते - अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी बताएं, उनकी सरकार बनने पर प्रधानमंत्री कौन बनेगा। पीएम मोदी ही पाकिस्तान को जबाब दे सकते हैं। चंद्रमा पर चंद्रयान, गरीबों को मकान, राशन और शौचालय केवल पीएम मोदी ही दे सकते हैं। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है और पीएम मोदी कहते हैं कि पहला अधिकार पिछड़ा, दलितों और महिलाओं का है।
उन्होंने कहा कि पहले यूपी में कट्टे बनते थे, अब बम बनते हैं, जो पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएंगे। 2017 से पहले यूपी में गुंडाराज होता था, लेकिन, 2017 के बाद सीएम योगी ने गुंडों को उल्टा टांगकर ठीक किया। जो अपने बेटी-बेटे, दामाद को कुछ बनाना चाहते हैं। वह आप का कुछ नहीं करेंगे। वो कभी नहीं चाहते थे कि भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो। इसके साथ देश का विकास हो। आज भाजपा की सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ जो मूल मंत्र है, उसके साथ आगे बढ़ा जा रहा है। 4 जून के बाद दो लड़कों की जोड़ी कहां जाएगी, ये आपको पता नहीं चलेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


