question war between captain and kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैप्टन और केजरीवाल में सवाल-वाॅर

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 10:04 PM (IST)
कैप्टन और केजरीवाल में सवाल-वाॅर
चंडीगढ़। बलवंत तक्षक। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2017 की घोषणा कभी भी की जा सकती है और राजनीतिक दल पूरी तैयारी में जुटे हैं। लेकिन राजनीतिक हलके में इस समय अजीब स्थिति है। सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन हर कोई जवाब देने से बच रहा है। लोग सुन सबकी रहे हैं, पर कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। इस चुनावी दौर में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ, लोगों के लिए इसका अंदाज लगाना मुश्किल हो रहा है। झूठ-सच के बीच के फर्क को कोई समझे या न समझे, मतदान तक बड़े-बड़े वायदों के साथ एक-दूसरे से सवाल करने का दौर इसी तरह जारी रहेगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बार-बार सवाल कर रहे हैं कि आप मुख्यमंत्री पद के दावेदार को सामने क्यों नहीं ला रही है ? केजरीवाल नाम क्यों नहीं बता रहे हैं कि वे किसे पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं ? केजरीवाल के इस मुद्दे पर लगातार चुप्पी साधे रहने पर कैप्टन खुद ही इस बात का खुलासा करते हैं और केजरीवाल के दिल्ली की बजाय पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की बात कहते हैं। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल की नजर पंजाब के मुख्यमंत्री बनने पर लगी है। लेकिन लोग उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।भले ही केजरीवाल ने अभी तक कैप्टन के सवाल का जवाब नहीं दिया है। लेकिन पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लेकर वे उन्हें विचलित करने का प्रयास जरूर कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है कि आप ने सत्ता में आने पर सिद्धू को उप मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की थी, लेकिन वे मुख्यमंत्री का पद चाहते थे। ऐसे में अब सिद्धू कांग्रेस में आ रहे हैं तो जाहिर है कि उन्हें कंाग्रेस ने मुख्यमंत्री पद का भरोसा दिया होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाने पर हामी भरी होगी, तभी वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में कैप्टन को सतर्क रहने की जरूरत है।केजरीवाल के इस बयान पर कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया आती इससे पहले अकाली दल ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। अकाली दल के प्रवक्ता व सांसद प्रेमसिंह चंदूमाजरा ने केजरीवाल से सवाल किया है कि जब वे सिद्धू को उप मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश कर चुके हैं तो फिर दलित राग क्यों छेड़ रखा है ? पंजाब में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम का खुलासा करने से लगातार बचते आ रहे केजरीवाल अपनी सभाओं में कहते रहे हैं कि आप के सत्ता में आने पर किसी दलित विधायक को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की कुर्सी पर बैठाया जाएगा। चंदूमाजरा ने कहा है कि केजरीवाल के सिद्धू को ले कर किए गए खुलासे से साफ हो गया है कि उप मुख्यमंत्री पद पर दलित को बैठाने का वादा कर वे लोगों को गुमराह करने की कोशिशों में जुटे हैं।बहरहाल दस साल से सत्ता में बैठे अकाली-भाजपा गठबंधन से जहां कांग्रेस सत्ता छीनने की कोशिशों में लगी है, वहीं आप भी अपने बलबूते सरकार बनाने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पंजाब में अगले साल दूसरे या तीसरे महीने में मतदान संभव हो सकता है और सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में अभी से जुट गए हैं और एक दूसरे पर निशाना साधने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement