PWC Meeting: Development Works Worth Rs. 65 Crore Approved Under the Chairmanship of Commissioner Anandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीडब्ल्यूसी बैठक : आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में 65 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 दिसम्बर 2025 5:53 PM (IST)
पीडब्ल्यूसी बैठक : आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में 65 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर शहर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में गुरूवार को मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 65.00 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये। बैठक में जोन-8 में मंगलम आनन्दा एवं सचिवालय विहार मंे ड्रेन निर्माण कार्य हेतु 3.02 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-2 में जनपथ, श्याम नगर से गुर्जर की थड़ी वाया न्यू सांगानेर रोड में वार्ड नं. 50 एवं 53 में पीएचईडी द्वारा डाली गई पाईप लाईन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य एवं रोड़ कट के निर्माण हेतु 3.22 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-5 में मानसरोवर कॉलोनी रोड जंक्शन पर सौन्दर्यकरण कार्य हेतु 8.02 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-पीआरएन-साउथ में न्यू सांगानेर रोड से इॅस्कान रोड तक 200 फीट सर्विस सेक्टर रोड के सुदृढीकरण एवं नवीनीकरण कार्य हेतु 4.88 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-पीआरएन-साउथ में सेक्टर एच एवं जी ब्लॉक की विभिन्न सेक्टर सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 11.85 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-पीआरएन-साउथ में सेक्टर आई ब्लॉक की विभिन्न सेक्टर सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 10.72 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-12ए में वीर हनुमानजी मंदिर सामोद (खोल) चौंमू में विभिन्न विकास कार्याें हेतु 9.14 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-12 क्षेत्र में भांकरोटा (एस-7ई) में पीएचईडी द्वारा डाली गई पाईन लाईन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं रोड़ कटों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य हेतु 6.49 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जोन-12 क्षेत्र में ढाणी भुताली (एस-6जी) में पीएचईडी द्वारा पाईप लाईन डालने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं रोड़ कटों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य हेतु 7.31 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement