Punjab to emerge as India startup axle: Singla Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत के स्टार्टअप धुरी के तौर पर उभरेगा पंजाब: सिंगला

khaskhabar.com: बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 7:23 PM (IST)
भारत के स्टार्टअप धुरी के तौर पर उभरेगा पंजाब: सिंगला
समागम के दौरान औद्योगिक और वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि राज्य में आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देने और बड़े स्तर पर उद्यम स्थापित करने और नौकरियों के मौके पैदा करने के मंतव्य से स्टार्टअप और इंटरप्रैन्योरशिप फोरम स्थापित करना राज्य की नयी औद्योगिक और व्यापार नीति 2017 का मुख्य पहलू है। उन्होंने कहा कि उद्यमी पंजाब के अर्थचारे को मज़बूत कर सकते हैं और पंजाब स्टार्टअप यात्रा के द्वारा पंजाब सरकार ने राज्य के अर्थचारे को आगे ले जाने की नौजवान उद्यमियों की महारत का फ़ायदा उठाने के लिए प्लेटफार्म मुहैया किया है। अरोड़ा ने कहा कि इस यात्रा का मंतव्य राज्य में नये रास्ते सृजन करने वालों की पहचान करना है, जो पंजाब को स्टार्टअप के गढ़ के तौर पर विकसित करने और पंजाब को तरक्की की धुरी बनाने में समर्थ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मनोरथ नयी कंपनियों को ज़रूरी सहूलतें और फंडिंग के मौके मुहैया करना है जिससे वह कागज़ी रूप से शुरू होकर ज़मीनी स्तर तक सफलता के झंडे गाड़ सकें। दोनों मंत्रियों ने पंजाब स्टार्टअप यात्रा में नौजवानों की बड़ी संख्या में हिस्सेदारी पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने समाज सेवा, आई.टी. डिजिटल मार्किटिंग, ई -कामर्स, स्वास्थ्य एवं निरोगता, कृषि और मैनुफेक्चरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 523 नये विचार लेकर आने वाले 15 विजेताओं का सम्मान किया। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने उद्घाटनी भाषण में विद्यार्थियों को नये विचार लाने का न्योता दिया और भरोसा दिया कि सरकार उनकी सहायता करेगी। इस समागम में स्थानीय बड़े उद्यमियों ने भी सम्मिलन किया, जिसमें समर सिंगला संस्थापक और सी.ई.ओ. जुगनू, मिस प्रियंका गिल संस्थापक और सी.ई.ओ.पौपक्सो शामिल थे। समर ने समागम में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ अपने विचार सांझे करते हुए कहा कि हमें राज्य की तरफ से पेश किये गए मौजूदा साधनों का प्रयोग करना चाहिए और पंजाब की तरक्की का रास्ता पंजाबियों के द्वारा होकर ही गुजऱता है और पंजाबियों द्वारा किये गए यत्नों से ही भारत में नये उद्यम शुरू करने के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है।
अबोहर के पास के छोटे से गांव धर्मपुरा की रहने वाली और देश में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी डिजिटल कम्युनिटी स्थापित करने वाली अग्रणी महिला उद्यमी प्रियंका ने अपने सफर बारे बताते हुए कहा कि किसी भी उद्यम को सफल बनाने के लिए मुख्य तौर पर विद्या, भरोसा और स्थानीय निवासी होने के साथ-साथ हरेक चुनौती का सकारात्मक ढंग से सामना करना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न उम्र वर्ग के नए विचार रखने वाले विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी उद्यमियों, जीन्होंने स्वै-सफ़ाई वाला पखाना, व्याख्यात्मिक 3डी पाठ्य पुस्तकें, बोलने में असमर्थ लोगों के लिए स्मार्ट यंत्र और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिकता प्रदान करने वाली बिन्दियां आदि यंत्र बनाए भी समागम में शामिल हुए।
यहां यह बताना जरूरी होगा कि कुछ समय पहले ही 16 जनवरी, 2019 को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महीना भर चलने वाले स्टार्टअप पंजाब यात्रा को झंडी देकर रवाना किया था। इस यात्रा अधीन यह मोबाइल वैन जागरूकता फैलाने और नये विचार ग्रहण सम्बन्धी राज्य के 19 स्थानों पर गई। इसके अलावा 8 प्रमुख शिक्षा संस्थाओं में बूट कैंप भी लगाए गए, जिस दौरान प्रबंधकों को भारी समर्थन मिला। इस मौके पर यह भी देखने में आया कि नौजवानों में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जोश उमड़ रहा है। इस यात्रा का 5000 के करीब उभरते हुए उद्यमियों ने खूब लाभ लिया और अपने नवीनतम विचार लोगों के साथ सांझे किये। यात्रा के दौरान 118 सर्वोत्त्म विचारों और उपायों को चुना गया, जिनको अमलीजामा पहनाने के लिए उत्साहित किया जायेगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement