Punjab to emerge as India startup axle: Singla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत के स्टार्टअप धुरी के तौर पर उभरेगा पंजाब: सिंगला

khaskhabar.com: बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 7:23 PM (IST)
भारत के स्टार्टअप धुरी के तौर पर उभरेगा पंजाब: सिंगला
चंडीगढ़। राज्य के नौजवानों को नौकरियां ढूढने वाले नहीं, बल्कि नौकरियां देने वाले बनने के लिए अपनी उद्यमी महारत को निखारने का न्योता देते हुए पंजाब के सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि उद्यमिता हमेशा से पंजाब के डी.एन.ए. में रही है और पंजाब सरकार नौजवानों के उद्यमी हुनर को निखारने के लिए सहयोग दे रही है जिससे पंजाब को देश भर में स्टार्टअप (नयी कंपनियां) शुरू करने में अग्रणी बनाया जाये। वह यहाँ इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩस (आई.एस.बी.) में ‘स्टार्टअप इंडिया पंजाब यात्रा’ के ग्रैंड फिनाले मौके पर संबोधन कर रहे थे। सिंगला ने कहा कि पिछले समय में पंजाब में नौजवान उद्यमियों की संख्या में बड़ा विस्तार हुआ है परन्तु अभी भी बड़े सामथ्र्य को भुनाने की ज़रूरत है। इसलिए पंजाब सरकार राज्य स्टार्टअप समर्थकीय माहौल को और सुचारू बनाने के लिए नयी कोशिशें कर रही है। इसलिए पंजाब स्टार्टअप यात्रा के अलावा पंजाब सरकार प्रभावशाली रियायतों की पेशकश कर रही है, जीनमें नये उद्योगों के लिए मंजूरीयां, कर्ज पर सब्सिडी, आधुनिक बुनियादी ढांचा और स्टार्टअप सैल्ल स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहाली का एस.टी.पी.आई. इनक्यूबेशन सैंटर बेमिसाल काम कर रहा है और इसी तरह का एस.टी.पी.आई. यूनिट अमृतसर में स्थापित किया जा रहा है, जो अगले वित्तीय वर्ष में कार्यशील होगा। राज्य सरकार का मंतव्य पांच सालों में एक हजार नयी कंपनियों को सहयोग देना है। इससे राज्य में 10 इनक्यूबेटर स्थापित करने के अलावा मोहाली को स्टार्टअप के गढ़ के तौर पर विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के कॉलेजों में 50 उद्यमिता केंद्र स्थापित किये गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement