punjab is the country massive debt - prabhu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश पर है पंजाब का भारी कर्ज - सुरेश प्रभु

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 9:31 PM (IST)
देश पर है पंजाब का भारी कर्ज - सुरेश प्रभु
बठिंडा। पंजाब का देश पर में काफी कर्ज है और ये कर्ज कभी नहीं उतारा जा सकता। ये कहना है केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु का। वे रविवार को रेलवे मैदान में 1720 करोड़ से अधिक के कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करने के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे इन रेल प्रोजेक्टों के जरिए पंजाब का कर्ज कम करने आए हैं। ना की प्रदेश को कुछ देने आया हूं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश के लिए कई कुर्बानियां दी है। जिनका कर्ज उतारना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब को दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन भी मिलेगी। सुरेश प्रभु ने कहा कि यूपीए सरकार ने भी रेलवे विभाग में कई घोषणाएं की। लेकिन उन पर अमल नहीं किया गया। जबकि एनडीए सरकार ने पिछले दो साल में ही तीन गुणा अधिक गति के साथ काम किया है। जिसका असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। अकेले पंजाब में पिछले एक साल के दौरान 10 आरओबी और 78 आरयूबी बना दिए गए हैं। रविवार को रेल मंत्री ने मानसा-बठिंडा 53 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण करने, व्यास के नए रेलवे भवन को देया को समर्पित करने, फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा का उदघाटन करने, लुधियाना के नए रंनिग रूम का उदघाटन, बठिंडा रेलवे स्टेशन पर लगाए 5 नए वाज्ञटर वैडिंग मशीनों का उद्घाटन, विभिन्न रेलवे लाइनों पर 16 सीमित ऊंचाई वाले उप-रास्ते बनाने के काम की शुरूआत, सहित कई बड़े कार्य शामिल है। यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट! यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement