Punjab election: will won election became dairy farming Institute in Katgdh said Brigadier Rajkumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीते तो काठगढ़ में बनाएंगे डेयरी फार्मिंग संस्थान : ब्रिगेडियर राजकुमार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 6:11 PM (IST)
जीते तो काठगढ़ में बनाएंगे डेयरी फार्मिंग संस्थान : ब्रिगेडियर राजकुमार
नवांशहर / काठगढ़ 20 जनवरी (शैलेश कुमार ) । विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पोलिटकल पार्टियां वोटरों को अपनी ओर खींचने की हरमुमकिन कोशिश कर रही हैं। आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोगों को रूबरू कराने के लिए तूफानी चुनाव प्रचार के तहत पार्टी के उम्मीदवार ब्रिगेडियर राजकुमार ने गांव रैल माजरा में नुक्कड़ सभा की। इसमें उन्होंने कहा कि कितनी मंदभागी बात है कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की रहनुमाई में अमृतसर में लड़कियों का नशा छुड़वाने के लिए केंद्र खोलना पड़ा । यदि समय रहते हुए लोगों को शिक्षित करके नशा छुड़वाया जाता और नवयुवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते तो ऐसा केंद्र खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नौजवानों के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के मौके प्रदान किए जाएंगे। गांव काठगढ़ में डेयरी फार्मिंग संस्थान बनाया जाएगा। हर एक गांव में वेटरनरी स्टाफ की पहुंच होगी। जरूरत के मुताबिक पशुओं के अस्पताल खोले जाएंगे।
इस मौके राजविंदर सिंह लक्की उप प्रधान, सतनाम जलालपुर संयुक्त सचिव, जे डी शर्मा, सुखदेव सुक्खा, राम मूर्ति केवल, बिंदु कौलगढ़, विंदर भनू, प्रेम मीलू, फतेह सिंह, जैमल जोहर, सुक्खा मजारी, सुरेंद्र पैली, राजपाल राजू एनआरआई, डेजी बाजवा, सुरेंद्र कोहली, दर्शन सिंह, जस्सी ठेकेदार, जगतार मोहम्मद, दिलावर सिंह, संगीता बेदी नारी शक्ति वेलफेयर, अवतार सिंह, करमजीत सिंह, धर्मपाल फौजी आदि गांव वासी उपस्थित थे।

[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement