Advertisement
पंजाब में कांग्रेस ने बनाया दलित सीएम, BJP बोली-पंजाब के दलित देंगे मोदी का साथ

आईएएनएस से बातचीत करते हुए पंजाब से भाजपा के दलित लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सिर्फ कुछ महीनों के लिए एक दलित को मुख्यमंत्री बनाने से दलितों को कोई फायदा नहीं होगा। सोम प्रकाश ने दावा किया कि मोदी सरकार ने दलितों के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं और पंजाब का दलित यह समझता है कि भाजपा ही उनकी सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है। दलित मतदाताओं पर कांग्रेस और अकाली-बसपा गठबंधन के दावे को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास के कामों का झंडा लेकर विधानसभा चुनाव में जाएगी और उन्हें उम्मीद है कि दलित सहित पंजाब के सभी मतदाता भाजपा का साथ देंगे।
बता दें कि पंजाब में न केवल 32 प्रतिशत के लगभग मतदाता दलित समुदाय से आते हैं, बल्कि राज्य विधानसभा की कुल 117 सीटों में से 34 अनुसूचित समुदाय के लिए ही आरक्षित है। इसलिए पंजाब में सरकार बनाने में दलित मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


