Pulse Polio campaign dismisses negligence, seven employees dismissed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पल्स पोलियों अभियान में लापरवाही, सात कर्मचारी बर्खास्त

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2017 9:45 PM (IST)
पल्स पोलियों अभियान में लापरवाही, सात कर्मचारी बर्खास्त
नूंह। दो बूंद जिंदगी की यानि पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की खैर नहीं है। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीसी मनीराम शर्मा गर्मी और छुट्टी की परवाह किये बिना अरावली पर्वत के साथ लगते रिमोट एरिया में पहुंच गए। कोटला , घाघस , फकरपुर खोरी इत्यादि गांवों में कुछ बूथ पर तो कर्मचारी उपस्थित मिले ,लेकिन कई जगह जब कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो उपायुक्त का दिमाग घूम गया। लापरवाह रहने वाली 4 आंगनवाड़ी वर्करों तथा 3 आशा वर्करों को रविवार को बर्खास्त कर दिया। सभी कर्मचारी नगीना खण्ड के गांवों में कार्यरत हैं। उपायुक्त के दौरे की खबर से स्वास्थ्य विभाग से लेकर पोलियो अभियान में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसे फूल गई। चंद दिन पहले ही , उपायुक्त ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अधिकारियों से कहा कि 02 अप्रैल से 04 अप्रैल तक चलने वाले इस पोलियों अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जीरो से पांच साल तक के कुल 2 लाख 89 हजार 318 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 964 बूथ व एक हजार 104 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 39 ट्रांजिस्ट टीम व 57 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है और तीन हजार 565 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
इनमें 279 स्वास्थ्य विभाग एक हजार 304 आंगनवाड़ी वर्करस, आंगनवाड़ी हैल्पर, आशा व एक हजार 982 वोलिटंयर को विशेष ट्रनिंग देने उपरांत लगया गया है। उन्होंने जिले के सभी ग्राम सचिवों,जिले की सभी आंगनवाड़ी वर्कस,जिलेे के सभी पटवारी व सभी एएनएमएस को निर्देश दिए कि वो कार्य को गहनता से लेते हुए कार्य को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो इसके आप स्वयं जिमेंदार होगें तथा कहा कि इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दे तथा लोगों को पोलियों अभियान के प्रति जागरुक करें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement