Public awareness campaigns organized under the policy of zero tolerance towards corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आयोजित किए गए जन जागरूकता अभियान

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2024 5:18 PM (IST)
भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आयोजित किए गए जन जागरूकता अभियान
बीकानेर। आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक के निर्देश अनुसार पूरे राज्य भर में राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की दोनों इकाइयों स्पेशल यूनिट और एसीबी चौकी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में चार टीमों द्वारा जिला मुख्यालय और उपखंडों पर ब्यूरो की हेल्पलाइन नंबर 94 135 28034 तथा टोल फ्री नंबर 1064 का प्रचार प्रसार किया। साथ ही पोस्टर भी चिपकाए। जिला मुख्यालय पर निरीक्षक पिंकी गंगवाल और आनंद कुमार की टीमों द्वारा विभिन्न सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयो में पोस्टर चिपकाने के साथ जन संवाद किया। इसी प्रकार उपखंड मुख्यालयों पर पुलिस निरीक्षक जयकुमार और श्रवण कुमार की टीम द्वारा पोस्टर चिपकाने तथा जन जागरूकता बाबत आमजन से संवाद किया। नोखा उपखंड पर पुलिस निरीक्षक श्रवण कुमार की टीम द्वारा 1064 के पोस्टर लगाए गए साथ ही जन संवाद किए गए। डूंगरगढ़ उपखंड पर पुलिस निरीक्षक जयकुमार के द्वारा अपनी टीम के साथ जन संवाद और प्रचार प्रसार किया गया। इसी प्रकार खाजूवाला व कोलायत क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा प्रचार प्रसार व पोस्टर चिपकाने का कार्य किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement