Advertisement
साइको सीरियल रेपिस्ट अरेस्ट, मासूमों बच्चियों के अपहरण, रेप व मर्डर का है आरोप

नशे में मासूम को अगवा कर सुनसान जगह पर करता था रेप
एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के गाव मेहड़िया निवासी महेश तिवारी पुत्र राज बहादुर तिवारी ने ही उक्त घृणित कार्य को अंजाम दिया है।उन्होंने बताया की पकड़ा गया युवक नशे का आदी है। नशे में ही वो मासूम को अगवा करके उसके साथ सुनसान जगह पर दुष्कर्म करता है।
इन दो वारदातों को दिया अंजाम
आरोपी महेश के पुलिस को बताया कि दीवानी कोर्ट के पास बस के टूल बाक्स में 6 वर्षीय जिस मासूम की बाडी पाई गई थी उसे वो 17/18 की रात में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से अपने माँ-बाप के साथ सोते समय अगवा कर ले आया था।
उसके बाद उसने दीवानी के पास खड़ी बस न. ऍन एल 5 बी 1123 में ले जाकर दुष्कर्म किया था और जब वो रोने लगी तो गाड़ी साफ़ करने वाले कपड़े से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी।
फिर उसे उसी बस के टूल बॉक्स में डाल दिया था।
बाद मे बस में छूट गए अपने गमछे को लेने गया था तो बस के चालक ने उसे देख लिया था।
पुलिस के अनुसार उसने पूर्व में डीएम आवास से कुछ दूरी पर 3 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को स्वीकार किया है।
पाक्सो एक्ट आदि में भेजा जेल
पुलिस ने क्राइम न. 316/17 धारा-376 व 5/6 पाक्सो एक्ट व क्राइम न. 348/17 धारा 302, 376 ए व 5/6 पाक्सो एक्ट में उसे जेल रवाना कर दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सुल्तानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


