Provide relief to common people by solving their problems on priority basis: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करते हुए राहत पहुंचाएं: जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 5:31 PM (IST)
आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करते हुए राहत पहुंचाएं: जिला कलेक्टर
डीग। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। जनसुनवाई में 25 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें व्यक्तिशः सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई में सड़क, पेयजल, अतिक्रमण, भूमि विवाद, अवैध निर्माण कार्य, पेंशन, पुलिस, पट्टा, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग से सम्बंधित विभिन्न परिवेदनाओं का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और संबंधित विभागों से फीडबैक लेकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने परिवादी को की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम रास्तों पर अतिक्रमण, भूमि पैमाइश के कारण आपसी विवाद, आवासीय क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों में पुलिस सहायता लेकर अंतिम रूप से समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, सीएमओ, मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकोष्ठ एवं जनसुनवाईयों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। अधिकारी प्रकरणों को लेकर ना बैठे, अपने क्षेत्राधिकार में नहीं होने पर उच्च स्तर पर संपर्क कर निपटाएं, अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर परिवादी से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करें एवं जिले कि रैंकिंग को बेहतर करें।
उन्होंने कहा कि परिवादों का संतोषजनक व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें जिससे कि परिवादी को बार बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े. उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की पूरी जानकारी वाजिब कारण सहित प्रस्तुत करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट 2025-26 में जिले के संबंध में कि गई घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु उपयुक्त भूमि को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं एवं विभागीय योजनाओं की पात्रता के आधार पर आमजन को सभी अधिकारी स्वप्रेरित होकर लाभान्वित करें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर देवी सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, एएसपी अखिलेश, उपनिदेशक आईसीडीएस अर्चना पीपल, विकास अधिकारी जतन सिंह गुर्जर सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। PRO DEEG

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement