khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 10:51 AM (IST)
बीकानेर। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मोहल्ला उस्तान में मजलिस का आयोजन किया गया। मुहर्रम की तीसरी तारीख पर आयोजित मजलिस में डॉ. जमील उस्ता ने नोहा मीर दबीर का लिखा नोहा पढ़ा। इसमें इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब (सल्ललहो अलैह व सल्लम) के प्रिय नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के कर्बला के मैदान में न्याय, लोकतंत्र और सच्चाई के लिए शहादत का वाकया बयान सुनकर अकीदतमंद रो पड़े। मोहम्मद सरवर उस्ता ने मर्सिया पढ़ा। कार्यक्रम में हजरत इमाम हुसैन अलैस्सलाम को सलाम भी पेश किया गया। इस मौके पर अन्तरराष्ट्रीय पत्रकार ब्रेन्ड तथा युसुफ खुर्रम भी शामिल हुए। इन्हें डॉ. उस्ता ने सदियों पहले कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन की शहादत तथा उनकी याद में बनाए गए ताजिए और परम्पराओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता अनवर उस्ता, मोहम्मद फारूख, सिकन्दर उस्ता, सहित गणमान्य उपस्थित थे।