जयपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व मंगलवार रात शहादत की रात पर भी ताजिया निकाला गया।
शहर के मोहर्रम पोल से बुधवार सवेरे ग्यारह बजे ताजिया का मुकाम उठा। यहां से घांचियों की पीलानी, पिंजारों की मस्जिद, बड़ी पोल के अंदर, बड़ी पोल के बाहर पहुंचेे। यहां अकीदतमंदों की ओर से फातिया पढक़र दुआ मांगी गई। वहीं अकीदतमंदों की ओर से ताजिया पर सेहरा बांधा गया। ताजिया मुकाम से उठने के बाद से ही मातमी धुनों पर ढोल-ताशे बजाने शुरू हो गए। जो शाम तक चलते रहे। वहीं अखाड़ा के शार्गिदों ने बन्नाटी, डाण पट्टा, तलवारबाजी, लाठीबाजी, आग के गोले घुमाना सहित कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान अकीदतमंदों ने फातिया लगाकर सिरनी तक्सीम की गई। बड़ी पोल के बाहर से शाम करीब साढ़े पांच बजे ताजिया का मुकाम उठा। यहां से पंचायत समिति चौराहा होते हुए शाम करीब सात बजे सुंदेलाव तालाब स्थित कर्बला में ताजिया का सैराब किया जाएगा। इधर, अकीदतमंदों ने मोहर्रम को लेकर आशूरा के रोजे रखे व इबादत का सवाब हासिल किया।