procession on Devnarayan Jubilee, showing feat in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवनारायण जयंती पर निकाली शोभायात्रा, दिखाए करतब

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 1:36 PM (IST)
देवनारायण जयंती पर निकाली शोभायात्रा, दिखाए करतब
कोटा। शहर में देवनारायण जंयती शनिवार मनाई गई। इस मौके पर राजस्थान गुर्जर महासभा की ओर से किशोरपुरा दरवाजे से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, झांकियां और भजन मंडलियां शामिल थीं। शोभायात्रा सीएडी सर्किल, दादाबाड़ी मुख्य मार्ग, रंगबाड़ी रोड, गणेश नगर चौराहा होते हुए देवनारायण मंदिर पहुंची। यहां एक विशाल सभा आयोजित की गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल होने वाले कलाकारों और प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं शोभायात्रा में अखाड़ा भी देखने को मिला जिसमें कई कलाकारों ने हैरतगेंज करतब दिखाए। साथ ही समाज की महिलाओं ने नाच गाकर देव नारायण जंयती मनाई।

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement