Prisoner absconding from open jail arrested: Was serving life sentence for murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुली जेल से फरार बंदी गिरफ्तार : हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 10:09 PM (IST)
खुली जेल से फरार बंदी गिरफ्तार : हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था
झालावाड़। कोटा सेंट्रल खुली जेल से 1 सप्ताह पहले फ़रार हुए हत्या के आरोप में आजीवन कारावास से सजायाफ्ता बंदी सोम सिंह उर्फ सोनू नायक पुत्र लाला उर्फ चंद्रमोहन नायक निवासी हरिजन बस्ती सांगोद जिला कोटा ग्रामीण को खानपुर थाना पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को डिटेन किया गया। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि कोटा खुली जेल से हत्या के आरोप में आजीवन कारावास से सजायाफ्ता बंदी सोम सिंह उर्फ सोनू नायक 19 जुलाई को फरार हो गया था इस संबंध में थाना नयापुरा पर प्रकरण दर्ज कर सर्च अभियान चलाया गया। सीओ खानपुर तरुण कांत सोमानी के सुपरविजन में एसएचओ खानपुर रामकिशन गोदारा मय टीम द्वारा गाडर वाड़ा स्थित गणेश मंदिर के पीछे छुप कर बैठे संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोम सिंह उर्फ सोनू बताया। जिसके बारे में जानकारी की तो खुली जेल से फरार बंदी होना सामने आने पर डिटेन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement