Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना के प्रशिक्षण कमान मुख्यालय का किया दौरा

इसके अलावा सेना के कामकाज को तीव्र और आसान बनाने के लिए डिजिटलीकरण और ऑटोमेशन पर भी काम हो रहा है। राष्ट्रपति ने यह भी समझा कि यह कमान केवल प्रशिक्षण ही नहीं देती, बल्कि युद्ध की रणनीतियां बनाने, संसाधनों को तैयार करने और दूसरे देशों की सेनाओं के साथ सहयोग बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके तहत देशभर में 32 बड़े प्रशिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं, जो सेना के जवानों को कुशल और पेशेवर बनाते हैं।
कमान की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने सेना के अधिकारियों से बातचीत भी की और यह जाना कि प्रशिक्षण को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, ताकि देश और ज्यादा सुरक्षित बन सके। राष्ट्रपति ने यहां कार्यरत सेना प्रशिक्षण कमान के सभी अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सभी को इसी मेहनत और लगन के साथ काम करते रहना चाहिए, ताकि भारतीय सेना हमेशा तैयार और मजबूत बनी रहे। गौरतलब है कि यह सैन्य गौरव, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सेना प्रशिक्षण कमान अपने 32 प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से भारतीय सेना में पेशेवर क्षमता को सुदृढ़ करता है, जिससे सेना को युद्धकला के कला और विज्ञान दोनों पहलुओं की एक विशिष्ट समझ प्राप्त होती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


