Pregnant pregnant in hospital, demand for action on staff-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पताल में गर्भवती कराहती रही, स्टाफ पर कार्यवाही की मांग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 दिसम्बर 2017 4:35 PM (IST)
अस्पताल में गर्भवती कराहती रही, स्टाफ पर कार्यवाही की मांग
करौली। सर्व समाज युवक परिषद ने मण्डरायल रोड स्थित नवीन अस्पताल में लापरवाही के चलते जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार को आज ज्ञापन सौंप स्टाफ कर्मियों की कार्यवाही की मांग रखी। ज्ञापन मे बताया कि जब से मण्डरायल रोड पर नवीन अस्पताल स्थानांतरित हुआ है तब से वहां पर भारी लापरवाही चल रही है। जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नही है। कल रात्रि को एक गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी, तो उस पर स्टाफ कर्मियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और स्टाफ कर्मी चैन की नींद सो रहे थे। उस गर्भवती महिला की परेशानी को देख एक युवक ने वीडियो बना ली तथा उसे स्टाफ कर्मियों को दिखाकर अधिकारियों से शिकायत की बात कही जिस पर सो रहे स्टाफ कर्मियों ने महिला का उपचार किया। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता हैं कि अस्पताल प्रशासन मे कितनी लापरवाही चल रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement