Pratapgarh: ACB Case Registered Against CMHO and Contractual Employee for Demanding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 9:04 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतापगढ़: निजी अस्पताल संचालन और MAA आयुष्मान MOU के बदले 2.75 लाख रिश्वत मांगने पर CMHO और संविदाकर्मी पर ACB में केस दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 6:25 PM (IST)
प्रतापगढ़: निजी अस्पताल संचालन और MAA आयुष्मान MOU के बदले 2.75 लाख रिश्वत मांगने पर CMHO और संविदाकर्मी पर ACB में केस दर्ज
जयपुर/प्रतापगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी प्रतापगढ़ इकाई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रतापगढ़ जीवराज मीणा और उनके कार्यालय के संविदाकर्मी महेश पाटीदार के खिलाफ 2,75,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में धारा 7, 7ए (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित 2018) एवं धारा 61(2) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण संख्या 246/2026 पंजीबद्ध किया गया है। अस्पताल संचालन, सोनोग्राफी और आयुष्मान योजना MOU के बदले मांगी घूस
एसीबी प्रतापगढ़ चौकी को 3 जनवरी 2026 को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि निजी चिकित्सालय 'एस.एस. हॉस्पिटल' (प्रतापगढ़ व धरियावद) के सुचारू संचालन, सोनोग्राफी अनुमति, 'MAA आयुष्मान योजना' के एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर करने तथा मासिक बंदी के एवज में सीएमएचओ जीवराज मीणा और संविदाकर्मी महेश पाटीदार द्वारा 2,75,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।
गोपनीय सत्यापन में रिश्वत मांगने की हुई पुष्टि
शिकायत प्राप्त होने पर एसीबी उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान सीएमएचओ जीवराज मीणा एवं संविदाकर्मी महेश पाटीदार द्वारा परिवादी से अस्पताल संचालन, सोनोग्राफी, आयुष्मान एमओयू और बंधी के नाम पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
इसी दौरान एसीबी में रिपोर्ट दिए जाने से पहले आरोपी द्वारा परिवादी से जुड़ी पूर्व घटनाओं को लेकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के संबंध में समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो गईं। मीडिया कवरेज के चलते आरोपी सतर्क हो गए, जिसके कारण ट्रैप की अग्रिम कार्रवाई मौके पर निष्पादित नहीं हो सकी।
तथ्यों और गोपनीय सत्यापन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आधिकारिक तौर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में मामले का अग्रिम अनुसंधान एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement