Advertisement
हापुड़ में सरकारी राशन की दुकान पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रहलाद जोशी, दिया ये आदेश

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज हर महीने देते हैं। इसके लिए ठीक तरीके से इसका स्टोरेज व्यवस्था होनी चाहिए। उसके साथ डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी से पहले जो भी देश का कार्यभार संभाला था, उन लोगों ने (गरीबी हटाओ, रोटी कपडा मकान) नारा तो दिया लेकिन कुछ किया नहीं। पीएम मोदी के कार्यकाल में ही संभव हो पाया कि पहली बार इस देश में 5 किलो अनाज हर एक व्यक्ति को मिल रहा है।
राशन की दुकानों पर सर्वर डाउन होने पर प्रहलाद जोशी ने कहा, "मेरे साथ फूड जॉइंट सेक्रेटरी मौजूद हैं, उनसे कहा है कि जो भी समस्या है, और जो देरी हो रही है, उस पर तुरंत जांच की जाय। मशीन की तकनीकी क्षमता को कैसे बढ़ाएं और सभी चीजों का रिकॉर्ड हो, इस पर काम किया जाय। इसलिए मैं अचानक निरीक्षण करने आया हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हापुड़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


