prafull patel scathingly attacks congress Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस डूबी और NCP को भी ले डूबी:पटेल

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 10:17 PM (IST)
कांग्रेस डूबी और NCP को भी ले डूबी:पटेल
पटेल ने कहा,घोटाले वास्तव में घोटाले नहीं थे बल्कि कांग्रेस और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे नेताओं की हमें बदनाम करने की साजिश थी। पटेल ने कहा,वो खुद डूब गए, हमें भी ले डूबे। लेकिन हम उतने कमजोर नहीं हैं। हम डूबेंगे नहीं, हम जानते हैं कि कैसे तैरा जाता है। पटेल ने कहा,हम अब से सावधान रहेंगे। हमें हर चीज के लिए कांग्रेस का समर्थन नहीं करना है। अगर क्षेत्रीय स्तर पर लोग मानते हैं कि कांग्रेस के साथ संबंध रखना उचित है तो वो रख सकते हैं। उन्होंने कहा,फिलहाल, महाराष्ट्र या देश में हमारा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है। मोदी को खुश रखना चाहते हैं... हमले पर प्रतिक्रिया में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा,एनसीपी में कुछ लोग इस तरह का बयान देते हैं क्योंकि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश रखना चाहते हैं। सावंत ने कहा, क्या एनसीपी इस तरह का बयान इस डर से दे रहे हैं कि बीजेपी सरकार उनके पिछले कुकृत्यों के खिलाफ कार्रवाई ना कर दे या कोई और कारण है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement