मुंबई। कांग्रेस के साथ संबंधों में तनाव का संकेत देते हुए एनसीपी के
वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने 2014 के चुनाव में अपनी पार्टी की हार के लिए
सीधे-सीधे कांग्रेस पर ठीकरा फोडा है। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया
व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने का
प्रयास है।
पटेल ने कहा,कांग्रेस डूबी और हमें भी ले डूबी। पटेल ने यह बात विदर्भ
क्षेत्र के अकोला में एनसीपी कार्यकर्ताओं को रविवार को संबोधित करते हुए
कही। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा,पिछले पांच सालों में सिर्फ
कांग्रेस की वजह से उसके कार्यकर्ताओं और समर्थकों व एनसीपी को भी भुगतना
पडा है। महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पटेल का
बयान आया है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने राज्य पर 15 साल तक शासन किया।