Poor road conditions, the memorandum submitted to SDM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क की हालत खस्ता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 6:24 PM (IST)
सड़क की हालत खस्ता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चम्बा । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखे ज्ञापन में किलोड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने अपने शिकायत पत्र में राष्ट्रीय मार्ग की हालत पर खराब होने और केन्द्रीय सरकार के आदेशों की अवेहलना कर रही लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए बताया की राख से लेकर जनजातीय क्षेत्र भरमौर तक इस राष्ट्रीय मार्ग की हालत इतनी तक खस्ता हो चुकी है की करीब 45 किलोमीटर का पूरे का पूरा मार्ग इतने बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है की कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने अपने लिखे ज्ञापन में केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री से गुहार लगाई है की केन्द्र सरकार ने जब से इस जनजातीय क्षेत्र मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग की घोषणा की है तबसे सड़क सुधार को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली बिलकुल ही धीमी हो गई है सड़क निर्माण कार्य विभाग की वजह से यकायक थम से गए है। जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने अपने लिखे ज्ञापन में लोक निर्माण विभाग को भी इसकी एक प्रतिलिपि सौंपी। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement