poor material use in road Construction in Shri Mahavirji (Karauli)-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घटिया सामग्री से हो रहा है सड़क का निर्माण

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 1:41 PM (IST)
घटिया सामग्री से हो रहा है सड़क का निर्माण
श्रीमहावीरजी (करौली)। करौली जिले के श्रीमहावीरजी कस्बे में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे महावीर पंथ सडक निर्माण कार्य में भारी अनियमितता व घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर कस्बेवासियो द्वारा विभागीय अधिकारियों सहित संबधित विभागों के अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाबजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बे के व्यवसायी व आम व्यक्तियों ने महावीर पथ के निर्माण में हो रही लीपापोती की कई बार शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ठेकेदार मनमर्जी से घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग कर रहा है।जिससे महावीर पथ के निर्माण से आमजन में रोष व्याप्त है।वहीविभागीय अधिकारियों से संपर्क साधने पर कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement