पुलिस ने इस बार ऐसा किया वार...आनंदपाल को भी लगने लगा डर
khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 3:21 PM (IST)
आनंदपाल को भगाने में है हाथ
एटीएस के मुताबिक उदयपुर में
मुखबिर से तीन दिन पहले टिप मिली थी कि आनंदपाल के साथी महिपाल सिंह उर्फ
मोंटी और आजाद सिंह उदयपुर में हैं। तीन दिनों तक लोकल पुलिस और एटीएस के
अफसर दांव लगाने की तैयारी करते रहे आखिर बीती रात दोनों को दबोच लिया गया।
बताया जा रहा है कि आनंदपाल को भगाने और संरक्षण देने में दोनों का बड़ा
हाथ है। आनंदपाल सिंह मामले में पुलिस अब तक करीब साठ बदमाशों को गिरफ्तार
कर चुकी है।