पुलिस ने इस बार ऐसा किया वार...आनंदपाल को भी लगने लगा डर
khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 11:29 AM (IST)
उदयपुर। प्रदेश में खौफ का पर्याय बने गैंगस्टर आनंदपाल को पकडऩे के लिए पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ है। आनंदपाल के लिए मुखबिरों की सूचना पर जगह-जगह दबिश दे रही है। इसी सक्रियता के चलते पुलिस ने शनिवार रात आनंदपाल के दो खास इनामी गुर्गों महिपाल सिंह उर्फ मोंटी और आजाद सिंह को उदयपुर से धर-दबोचा। वहीं एक गुर्गे को नागौर से पकडऩे की जानकारी है। दोनों को पूछताछ के लिए जयपुर या नागौर ले जाया जा सकता है। ये दोनों गुर्गे आनंदपाल के समय से ही फरार चल रहे हैं।