police seized charas to Nepalese in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाली युवक से 60 लाख की चरस बरामद, पूछताछ जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 4:19 PM (IST)
नेपाली युवक से 60 लाख की चरस बरामद, पूछताछ जारी
गोंडा। देवी पाटन मण्डल के बहराइच जिले में भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक नेपाली युवक के पास से चार किलो चरस बरामद की है, जिसकी कीमत अन्तर्राट्रीय बाजार में 60 लाख रुपए आंकी गई है। एसएसबी ने युवक को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो लखनऊ को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार, एसएसबी की 42वीं बटालियन के सहायक कमाण्डेंट अजय कुमार यादव को सूचना मिली कि एक नेपाली युवक कुछ प्रतिबंधित सामान लेकर नेपाल से भारतीय सीमा में आ रहा है। उन्होंने रुपईडीहा स्थित बीओपी के मुख्य आरक्षी मुलुकराज, आरक्षी नाजरीन बानो, रजनीश कुमार व ड्राइवर रघुनाथ सिंह को सीमा क्षेत्र पर नजर रखने के निर्देश दिए। टीम नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के भोजराज, दीपक कौशिक, पंकज सिंह व वीरेन्द्र कुमार के साथ ऑपरेशन पर निकली।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement