Advertisement
भवानीगढ़ में पथराव के बाद पुलिस का एक्शन तेज, 10 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कई टीमों का गठन किया और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी। 10 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस लगातार यह कोशिश कर रही है कि इस घटना में शामिल हर व्यक्ति की पहचान हो और उन्हें जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाए।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार एक्टिव हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अफवाह या गलत गतिविधि को रोकने के लिए भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी लोग इस तरह की हरकतों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।
संगरूर पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है और वे 24x7 पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है ताकि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पूरे मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
संगरूर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


