Advertisement
लादेन गैंग पर पुलिस का शिकंजा : 7 वाहन जब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार—स्कार्पियो पर लगा मिला MLA स्टिकर भी बरामद

मौके से स्कॉर्पियो S11, स्कॉर्पियो N, बोलेरो और आई-20 वाहन लावारिस हालत में जब्त हुए। नाकाबंदी तोड़ने वाले तीन अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया।
टीमें रहीं पूरी रात सक्रिय
कार्रवाई में शामिल रहे—नीमराना, बहरोड़, हरसौरा, बानसूर, प्रागपुरा, सरुण्ड के थानाधिकारी अपनी टीमों के साथ; साथ ही क्यूआरटी कोटपूतली व क्यूआरटी बहरोड़ भी मौके पर मौजूद रहे। गिरफ्तार गैरसायलान के मोबाइल फोन की विस्तृत जांच जारी है।
गिरफ्तार 17 व्यक्तियों की सूची : वीरसिंह पुत्र भूपसिंह, जाट, 24 वर्ष, फतेहपुर, थाना बानसूर, कोटपूतली बहरोड़, रोहिताश पुत्र बनवारी, गुर्जर, 28 वर्ष, मुगलपुर, थाना बानसूर, सुन्दरलाल पुत्र हरिकिशन, गुर्जर, 26 वर्ष, छावड़ी, थाना मुण्डावर, योगेश कुमार पुत्र परसराम, गुर्जर, 20 वर्ष, छावड़ी, थाना मुण्डावर, सचिन पुत्र रामकुवार, गुर्जर, 19 वर्ष, रोगडा, थाना अकबरपुर, अलवर, गणपत पुत्र हीरालाल, गुर्जर, 22 वर्ष, श्योसिंहपुरा, थाना बाटोदा, सतीश पुत्र धोलाराम, गुर्जर, 22 वर्ष, हसियावास, थाना कोटपूतली, अभय सिंह पुत्र रोहिताश, गुर्जर, 21 वर्ष, खुर्द ढाणी, थाना कोटपूतली, आशीष सिंह शेखावत पुत्र रामसिंह, राजपूत, 25 वर्ष, भैसलाना, थाना सरुण्ड, फतेहसिंह (लक्की) पुत्र सुरेशचंद, गुर्जर, 25 वर्ष, बलेश्वर, थाना पाटन, सीकर, जितेन्द्र सैनी पुत्र महेश, सैनी, 23 वर्ष, ढाबला रोड, कोटपूतली, बालकृष्ण (बिल्लू) पुत्र दाताराम, गुर्जर, 25 वर्ष, पूतली, थाना कोटपूतली, शेरसिंह रावत पुत्र मनोहरलाल, गुर्जर, 25 वर्ष, पणियाला, गोलू सिंघल पुत्र शेरसिंह, बलाई, 19 वर्ष, कंवरपुरा, थाना कोटपूतली, महेन्द्र गुर्जर पुत्र रोहिताश, 23 वर्ष, आसियावास, थाना कोटपूतली, आशुतोष यादव पुत्र अशोक, अहीर, 24 वर्ष, जेपी कॉलोनी, विधाधर नगर, जयपुर, रणदीप यादव पुत्र पवन, अहीर, 30 वर्ष, मानसिंहपुरा, टोंकरोड, बजाज नगर, जयपुर।
SP ने कड़े निर्देश जारी किए : गैंगस्टरों का महिमामंडन नहीं, सोशल मीडिया पर—गैंगस्टर को फॉलो करना, उनकी फ़ोटो/वीडियो पोस्ट करना, धमकी भरे संदेश डालना, इन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MLA स्टिकर, लाल पट्टी या बत्ती का दुरुपयोग, किसी भी निजी वाहन पर—फर्जी MLA स्टिकर, लाल पट्टी, लाल–नीली बत्ती, लगाने पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


