Police cought a smuggler with 800 grams drugs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

800 ग्राम चरस सहित पुलिस ने दबोचा तस्कर

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 10:53 AM (IST)
800 ग्राम चरस सहित पुलिस ने दबोचा तस्कर
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर दुनाली के पास पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने आठ सौ ग्राम चरस की खेप सहित एक तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। चरस तस्कर के खिलाफ मादक द्रव्य 20 अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। चरस तस्कर को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया गया। अब पुलिस उस तस्कर से इस चरस तस्करी की खेप व खरीद-फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल की टीम ने चंबा-भरमौर मार्ग पर दुनाली के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहा परसो राम वासी गांव ग्रीड पीओ खुंदेल पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया और उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से आठ सौ ग्राम चरस बरामद की जोकि बैग में छिपा रखी थी। डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा बीर बहादुर ने दुनाली के पास चरस की खेप सहित तस्कर के दबोचे जाने की पुष्टि की है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement