khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 11:06 AM (IST)
गोहाना । भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जागरूकता रैली,पौधारोपण किया गया। पहले चरण में सुबह सेवा दिवस के अंर्तगत प्रांगण की साफ-सफाई के साथ स्वछता अभियान चलाया गया । उसके बाद बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाअों के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।