PM modi say, We kept intermediaries from development plans away Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, हमने विकास योजनाओं से बिचौलियों को रखा दूर

khaskhabar.com: शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 10:32 PM (IST)
PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, हमने विकास योजनाओं से बिचौलियों को रखा दूर
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपये तक के ऑनलाइन ऋण को केवल 59 मिनट के अंदर बिना किसी लाल फीताशाही और शोषण के वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "जैसा कि वैज्ञानिकों द्वारा जांचा गया है, गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। लंबे समय से इसके लिए परियोजना बनाई गई, फिर भी गंगा प्रदूषित रही, लेकिन अब नहीं रहेगी। जब नियत साफ है तो गंगा भी साफ होगी। वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों के उद्योगों के बारे में मोदी ने कहा कि क्षेत्र में 1.5 लाख बुनकर और 70,000 विद्युत करघे(पॉवर लूम्स) हैं और उन्हें धनराशि देने से लेकर उनके उत्पाद को बाजार में सुविधा प्रदान करने तक, राज्य और केंद्र सरकार इन बुनकरों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने यहां 14 आधारभूत परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इससे पहले मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया और वैज्ञानिकों से बातचीत की।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement